भूलकर भी घर में ना रखें ये चीजें, वरना पड़ेगा पछताना

MG Groups
0

 

         घर में भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं


घर में सुख-समृद्धि के लिए घर में मौजूद सामान बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर में मौजूद सामान से नकारात्मक-सकारात्मक ऊर्जा बनती है। इसलिए घर में अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। अगर घर में पैसों की कमी चल रही है तो इससे पीछे घर में वास्तुदोष हो सकता है। इसलिए आज हम बात करेंगे घर में ऐसी कौनसी चीजें नहीं होनी चाहिए, जिससे घर में सुख-समृद्धि नष्ट होती है।    

अगर अचानक से अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल जाएं । अगर आपके बने हुए काम बिगड़ने लगे और आपके साथ ऐसा होने लगे की चारो तरफ से मुशिबातें आने लगे। तो आपको संभलने की अवश्यकता है। आपको अपने ही घर में रखी चीजों पर ध्यान देने की अवश्यक्ता है। अक्सर घर में रखी कुछ चीजें एक समय के बाद बुरा असर देने लगती है। 




आज हम आपको वास्तु के अनुसार उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनको घर में रखने से हमेशा दुर्भाग्य आता है और घर-परिवार में क्लेश होती है। परिवार के सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजे।


टूटा हुआ दर्पण


   यदि कभी दर्पण टूट जाए तो आप तुरंत ही उसे अपने घर से बाहर निकाल दें। ऐसा माना जाता है कि जब दर्पण टूटता है तो घर पर आने वाली कोई बला टल गई है।




टूटा हुआ पलंग






  टूटा हुआ पलंग दुर्भाग्य का प्रतीक है और पति-पत्नी टूटे हुए पलंग पर सोते हैं तो उनके रिश्ते में दरार आती है जिससे पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और घर का माहौल बिगड़ जाता है।


घर के अंदर जूते-चप्पल


कई घरों में लोग जूते-चप्पल पहन कर पूरे घर में घूमते हैं। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हानिकारक है। जूते-चप्पल में बाहर से कई तरह के कीटाणु और बैक्टीरिया आ जाते हैं और यदि आप इन्हें पूरे घर में पहन कर घूमेंगे तो इससे आप बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जूते-चप्पल को हमेशा घर के बाहरी हिस्से में ही उतार दें।


ये तस्वीरें न रखें : 


कहते हैं कि महाभारत युद्ध का चित्र, नटराज की मूर्ति, ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र, किसी की समाधि या दर्गा, कब्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए।





 कहते हैं कि इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से नकारात्मक भावों का ही विकास होता है जिसके चलते हमारे जीवन में अच्‍छी घटनाएं घटना बंद हो जाती हैं।



पुराने या फटे कपड़े की पोटली : 


अक्सर लोग घरों की अलमारी या दीवान में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली रखते हैं। हालांकि कुछ लोग जो कपड़े अनुपयोगी हो गए हैं उनको कबर्ड या अलमारी के निचले हिस्से में रख छोड़ते हैं।





फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा कभी फटी बनियान, जांघिये या फटे कपड़े न पहने। टावेल भी आपका कहीं से फटा या पुराना नहीं होना चाहिए।


पर्स या तिजोरी : 

पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी हुई न हो। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है। पर्स में पांच इलायची रखेंगे तो बरकत बनी रहेगी। रुपए या पैसे इधर उधर न रखे। इनके रखना का एक स्थान नियुक्त होना चाहिए। जेब में भी रुपए बिखरे हुए नहीं होना चाहिए।

 
पर्स में चाबियां या किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तुएं न रखें। पर्स में भगवान के चित्र रख सकते हैं। इसी तरह तिजोरी में रुपयों के अलावा आप सोना, चांदी या जेवरात ही रख सकते हैं। चैक बुक, पास बुक, पैसे के लेन-देन संबंधी कागजात, पूंजी निवेश संबंधी कागजात भी रख सकते हैं।  पूजा की सुपारी, श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र आदि भी रख सकते हैं।



कबूतर का घोंसला  घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।


मधुमक्खी का छत्ता अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा है तो यह अशुभ है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसलिए घर में कभी मधुमक्खी का छत्ता ना लगाने दें।

मकड़ी का जाल घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है।



        दोस्तों । अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे पेज को जरूर फॉलो करे । यदि आप भी किसी प्रकार की मुशीबत का सामना कर रहे है और उनके समाधान के बारे में जानना चाहते है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। हम पूरी कोशिस करेंगे की आपको समस्या का समाधान जरूर दे। 


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)